सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली 51 समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली 51 समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

नोएडा। खुशी उन्नति केंद्र की ओर से रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान साइबर क्राइम ब्रांच थाना अध्यक्ष रीता यादव ने कहा कि हर समय बेटी को ये बात याद मत कराइए, कि तुम लड़की हो। बेटियों को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया जाना चाहिए।

अवार्ड वितरण समारोह के अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों के बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से संजय जैन कार्यकारी अध्यक्ष एवं अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष को संस्था की तरफ से नोएडा साइबर थाना प्रभारी रीटा यादव व पूनम सिंह वरिष्ठ भाजपा राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी द्वारा सम्मानित किया गया। 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहनीय की और कहां कि हम संस्था के साथ मिलकर बच्चों के बौद्धिक व शारीरिक विकास के साथ साथ शैक्षिक कार्यो में सहयोग करेंगे।

खुशी उन्नति संस्थान के संस्थापक गौरव चौधरी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था, समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए कार्य करती है, ये संस्था बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कराती है, उन्हें भीख मांगने से हटाकर शिक्षा व कुशल काम करने में शामिल होने में मदद कराती है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे पढ़ाई में अच्छे हैं परंतु पारिवारिक स्थितियों या वित्तीय समस्याओं के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, ऐसे बच्चों का स्कूल में दाखिला करवा कर शिक्षा की व्यवस्था भी उनके द्वारा की जाती है।

जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें पत्रकार अंजना भागी, पूनम सिंह, रीता यादव, प्रीति गुप्ता, राजेश्वरी त्याग राजन, डिंपल आनंद, इंदिरा चौधरी, अलका भारद्वाज, अल्पना तोमर, अंजलि, इन्द्राणी मुखर्जी, सुनीता खटाना, सुधा दत्त कविता सिंह, ममता शर्मा, ममता तिवारी, निशा सिंह, मंजू पाल, वीना चौहान, आयुषी राणा, पुष्पा रावत, रानी यादव, रितु सिन्हा, संगीता सिंह, सीमा वशिष्ठ, श्वेता गुप्ता, सुनीता पवार, सुनीता रावत, उपमा, उषा, कीर्ति वैभव, ज्योत्सना चंद, दीपा तिवारी, सुनीता गुप्ता, मेघु, सुषमा श्रीवास्तव, नीलम भागी, कुम्मू जोशी, कनिका पोखरियाल, मीनाक्षी त्यागी, रिया शर्मा, विद्या रावत, दीपा देवी, छवि पवार, अनीता गुप्ता, विनीता भट्ट, निशु मिश्रा, स्वाति सैनी, प्रधान विमलेश, श्वेता त्यागी, अंशिका चौहान शामिल है।