पानी निकासी के विवाद का फैसला कराने में 7 लोग हुए जख़्मी, एक आईसीयू में भर्ती
नोएडा। बीते बृहस्पतिवार की रात को जलपुरा गांव में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया जिसमें सात लोगों को चोटे लगी, एक कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल की रात नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमे मौ ताहिर के लडको और भाइयो ने जिनके नाम अज्ञात है ने तालिब चौधरी पुत्र वाजिद अली व डाक्टर आरिफ, अनीश, जरीना, नफीश, आशिफ, रुकैया व अन्य लोगो के साथ मारपीट की, जिसमें सभी को गंभीर चोटे लगी जिसमें डा आरिफ के भाई नफीश को ज्यादा गम्भीर चोटे आई है, सभी को बाबा मोहन राम हास्पिटल मे भर्ती कराया गया, वही नफीस की हालत नाजुक होने के कारण उसे पहले यथार्थ हॉस्पिटल ले जाया गया फिर उसके बाद कैलाश अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टर आरिफ की माता जरीना जिनकी उम्र तक़रीबन 70 वर्ष है के हाथ मे सर पर चोटे आई है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाली के पानी की निकासी को लेकर ताहिर और वाजिद की पहले मस्जिद पर आपसी कहा सुनी और हाथापाई हुई थी, जहां दोनों को समझा बुझाकर डॉक्टर आरिफ के घर फैसले के लिए बुलाया गया था, दोनों पक्ष डॉक्टर आरिफ के घर फैसला करने के लिए एकत्रित हुए लेकिन बात शांत होने की जगह और बढ़ती गई और फिर से हाथापाई होने लगी, ताहिर के परिवार वाले वहां से धमकी देते हुए गए और कुछ ही देर में 20-25 लोगों को लाठी डंडों के साथ लेकर दोबारा वापस आ गए और सभी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है बाकी लोगों की तलाश जारी है।


