मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ हवन-पूजन

मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ हवन-पूजन

नोएडा : भगवान जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-121, गढ़ी चौखंडी,में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान के अंतर्गत हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डा. महेश शर्मा तथा भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन-पूजन में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति, समृद्धि तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता हेतु आहुति अर्पित की।

इस अवसर पर डा. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

वहीं भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन बनाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण हेतु अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। युधिष्ठिर मिश्रा एवं शशिकांत दास दोनों पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन संपन्न कराया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्णा अग्रवाल, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष संजय बाली, कार्यक्रम संयोजक प्रमोद बहल, विनोद शर्मा, अशोक मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, सुचित्रा कक्कड़, बबलू यादव, पंकज झा, उमेश यादव, मुक्तानंद प्रधान, गोपाल गौड, लोकेश कश्यप, रामकिशन यादव, नीरज चौधरी, रवि यादव, अशोक यादव,  दीपक शर्मा, आदित्य पंचोली, देवेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, सुभाष चौहान, अतुल त्यागी, लालिमा शर्मा, परविंदर, डा. रेनू, प्रदीप कुमार, रुचि चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।