महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा - रविंद्र प्रधान
अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के सौजन्य से हुआ आयोजन
नोएडा। महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के सौजन्य से जेजे कॉलोनी सेक्टर-50 एवं सेक्टर-78 में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जेजे कॉलोनी सेक्टर-50 में महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और भोग लगाकर की गई। इसके उपरांत संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने जेजे कॉलोनी की सभी महिला कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।
इसी प्रकार जेजे कॉलोनी सेक्टर-78 में संगठन सचिव श्री सतपाल गुरुजी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का समापन ग्राम होशियारपुर सेक्टर-51 की गली नंबर 1 स्थित वाल्मीकि मंदिर पर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सभी को अपने बच्चों को शिक्षित बनाना चाहिए ताकि समाज का हर वर्ग प्रगति कर सके।” साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि शोभायात्रा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखें।
शोभायात्रा में संगठन सचिव सतपाल गुरुजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल प्रधान, कार्यकर्ता संजय वाल्मीकि सहित सेक्टर-50 और सेक्टर-78 के अनेक युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए।


