आईएमएस में दीक्षांत समारोह का आयोजन

आईएमएस में दीक्षांत समारोह का आयोजन

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में प्रबंधन के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया हुआ। बुधवार को संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि हैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व प्रेसिडेंट अनिल भसीन, केन लाइफ स्टाइल्स प्रा. लिमिटेड के एवीपी ध्रुव कुमार गुप्ता, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटिंग ऑफ इंडिया के एमडी एसके गुप्ता ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी के साथ-साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।

छात्रों के सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. कुलनीत सुरी ने कहा कि संस्थान किसी भी छात्र के जीवन में फाउडिंग स्टोन का काम करता है। आपकी सफलता आपकी थ्योरी एवं प्रायोगिक ज्ञान के साथ-साथ समय प्रबंधन एवं सतत प्रयास पर निर्भर करता है। डॉ. सूरी ने छात्रों को कामयाब बनने के लिए अपने जीवन में नवाचार एवं रचनात्मकता को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आपके जीवन में वही मिलता है, जो आपके पास मांगने का साहस है। साथ ही आपके सपनों में ही आपके सफलता का मार्ग मौजूद है।

कार्यक्रम के दौरान दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अनिल भसीन ने छात्रों को साहस रखने और बिना किसी भय के आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता एवं असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू है। जरूरी नहीं है कि आपके प्रत्येक प्रयास में सफलता ही मिले, दरअसल असफलता ही सफलता की कुंजी है। आप कठिन परिश्रम के साथ कोशिश करते रहिए सफलता जरूर मिलेंगी। वहीं ध्रुव कुमार गुप्ता ने छात्रों के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को लीक से हटकर सोचने और लगातार खुद को अपस्किल करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ छात्रों से अपील की कि भविष्य में हम सभी अपने-अपने जीवन को सरल बनाएं रखे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. एसके गुप्ता ने छात्रों से कॉरपोरेट जगत के लिए तैयार रखने एवं प्रौद्योगिकी के महत्व की विवेचना की।