ठंड में कोहरे के बीच सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आगे आई सामाजिक संस्था
नोएडा: ठंड में कोहरे के बीच सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आगे आई सामाजिक संस्था, देर रात्रि जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा नोएडा शहर के अंदर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बेसहारा गौवंश को रेडियम बेल्ट लगाई गई।

संस्था के संस्थापक दीपांशु शर्मा ने बताया कि देर रात शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश घने कोहरे के बीच बाहन चालकों दिखाई नहीं दे पाते है जिसकी वजह से बड़े बड़े सड़क हादसे हो जाते है जिनके दौरान गौवंश के साथ साथ न जाने कितने परिवार अपनी जान गवा बैठते है इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क हादसों पर लगाम लगाने हेतु संस्था द्वारा यह अहम कदम उठाया गया है जिससे कि किसी की जान न जा सके।
इस मौके पर दीपांशु शर्मा के साथ अनमोल सहगल, अजय चौहान, दीपा देवी, राजबाला, अंजलि सिंह आदि उपस्थित रहे।


