नोएडा पंजाबी एकता समिति 11 जनवरी को धूमधाम से मनाएगी लोहड़ी पर्व
नोएडा । लोहड़ी का त्योहार, उत्तर भारत में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्योहार है. लोहड़ी का त्योहार भगवान सूर्य और अग्नि देव को समर्पित है. इस दिन लोग अग्नि देव को रेवड़ी, मूंगफली, तिल, गुड़, और नई फ़सल अर्पित करते हैं, पंजाबी एकता समिति द्वारा इस बार लोहड़ी पर्व को एक विशाल कार्यक्रम के रूप में आयोजित करने जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम एक विशाल लोहड़ी का कार्यक्रम सेक्टर 51 स्थित सेवरोन बैंक्वेट में 11 जनवरी को बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहेंगे। साथ ही यह भी बताया कि नोएडा पंजाबी एकता समिति की स्थापना 6 जनवरी 2023 को हुई थी तब से लेकर आज तक नोएडा पंजाबी एकता समिति सभी तरह के पर्व का आयोजन कर रहा है ।
महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि वर्ष जनवरी 2024 में नोएडा पंजाबी एकता समिति ने एक विशाल लोहड़ी के पर्व का आयोजन किया था उसके पश्चात वैसाखी का कार्यक्रम, गरीब बच्चों जिनके माता या पिता की कोविड में मृत्यु हो गयी थी उन बच्चों की स्कूल फीस, वर्ष में उसके पश्चात छबील का विशाल कार्यक्रम, प्रत्येक दो माह के पश्चात भंडारा का कार्यक्रम एवं दिवाली मिलन का कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।
पिछले वर्ष की पुनःवृत्ति करते हुए इस वर्ष जनवरी माह में एक विशाल कम्बल वितरण का कार्यक्रम सेक्टर 65 में किया गया था
प्रेस वार्ता में नोएडा पंजाबी एकता समिति के संरक्षक सरदार जसविंदर खोकर, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी, सुनील मेहता, अतुल मल्होत्रा, अतुल सहगल, सुभाष मेहता, सुभाष जैन, सुमित मनचंदा, बी. के. मेहता, पुनीत कपूर, श्रीमती सुनेना अरोड़ा, एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहें।


