AOA पदाधिकारियों ने मीडिया से की बात – FIR एवं प्रशासनिक कार्रवाई पर जताई नाराजगी
नोएडा। अमरपाली प्रिंसली सेक्टर 76 में 65 सोसाइटीज के AOA (Apartment Owners Association) पदाधिकारियों ने एक संयुक्त मीडिया इंटरेक्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हाल ही में AOA के खिलाफ की जा रही FIR और प्रशासनिक कार्रवाइयों के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराना एवं सोसाइटीज की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर संवाद करना था।
इस संवाद कार्यक्रम में AOA प्रतिनिधियों ने नोएडा प्राधिकरण और नोएडा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा AOA सदस्यों पर की जा रही एकतरफा व गैरजरूरी कानूनी कार्रवाइयों की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि AOA, सोसाइटीज में रह रहे नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही हैं, और उन पर की गई यह कार्रवाई जनहित के कार्यों को बाधित करने वाली है।
मुख्य बिंदु जो बैठक में उठाए गए:
AOA पर दर्ज की गई FIR की पारदर्शी जांच की मांग की गई।
AOA को एक स्वायत्त और उत्तरदायी इकाई के रूप में कार्य करने देने की मांग रखी गई।
भविष्य में AOA के खिलाफ दमनकारी रवैये के खिलाफ एकजुट होकर कदम उठाने की बात पर सहमति बनी।
कार्यक्रम में सभी AOA सदस्यों ने यह भी दोहराया कि यदि प्रशासन द्वारा संवाद और सहयोग का रास्ता नहीं अपनाया गया, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।


