माफिया के मौत पर भावनाओं से खेल रहे हैं सपा प्रत्याशी - भाजपा नेता आशुतोष राय

माफिया के मौत पर भावनाओं से खेल रहे हैं सपा प्रत्याशी - भाजपा नेता आशुतोष राय

 गाजीपुर - भाजपा प्रत्याशी  पारस नाथ राय के समर्थन में विधायक राबटगंज भूपेश चौबे व पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने जंगीपुर विधानसभा के अरखपुर, नसरतपुर ,केलही, में आयोजित जनसभाओं में कहा कि गुंडों का थिंक टैंक सपा प्रत्याशी अब बहुरूपिया का रूप लेकर जनता को ठगने के लिए पांच साल बाद फिर गाजीपुर में सक्रिय है .अपने माफिया भाई मुख्तार अंसारी के गुंडागर्दी के दम पर आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाला ये प्रत्याशी चुनाव बाद फिर गायब हो जाएगा अपनी नैया डूबते हुए देखकर माफिया भाई के मौत पर भावनात्मक राजनीति कर रहे हैं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी।श्री राय ने कहा कि गाजीपुर में विकास हो यहाँ की उन्नति हो इसके लिए आम जन को मोदी जी व योगी जी के डबल इंजन की सरकार बने इसके लिए भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर वोट देकर भाजपा को जिताये जिससे गतिशील,विकसित गाजीपुर बने । मुख्य रूप से योगेश सिंह,अरविंद बिन्द,पिंटू चौबे ,अमित तिवारी,अभय सिंह ,प्रांशु सिंह ,शिवशंकर यादव आदि उपस्थित रहे ।