हरफ़नमौला खेल के लिए अभय चौहान को मिला मेन ऑफ़ द मैच

हरफ़नमौला खेल के लिए अभय चौहान को मिला मेन ऑफ़ द मैच

नोएड़ा स्टेडियम पर खेले जा रहे 24वें कैप्टेन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज हुए एकमात्र अंतिम लीग मैच में एस्टर क्रिकेट अकादमी की टीम ने जीएनसीसी को 5 विकेट से शिकस्त देकर एक और जीत हाँसिल की।

एस्टर ने टॉस जीतकर जीएनसीसी को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। जीएनसीसी की शुरूवात अच्छी नहीं रही लेकिन युवराज सिंह ने एक छोर को अच्छे से सँभालते हुए शानदार नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 160 रन पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई जिसमें साथी खिलाड़ी मनीष भाटी ने भी 25 रन का विशेष योगदान दिया लेकिन हार को टालने में कामयाब ना हो सके। 
एस्टर के स्पर्श जैन ने 23 रन देकर शानदार 4 विकेट और अभय चौहान ने 25 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

सचिन भाटी के शानदार 52 रन और अभय चौहान के 47 रन की पारी की बदौलत एस्टर ने 19.2 ओवर में 161 रन बनाकर जीएनसीसी पर 5 विकेट से विजयी हाँसिल की।

हरफ़नमौला खेल के लिए अभय चौहान को जयकरण चौहान व सुभाष शर्मा ने मेन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया।
मैच में अम्पायरिंग लेखराज और वेद चौधरी तथा स्कोरिंग विशाल द्वारा की गई।

टूर्नामेंट के दोनों सेमिफ़ानल मैच कल खेले जायेंगे जिसमें पहला मैच पायनियर क्रिकेट क्लब और जीएनसीसी के बीच व दूसरा मैच एस्टर क्रिकेट अकादमी व डिवाईन दिल्ली क्लब के बीच खेला जाएगा।