पहले मैच में अनुज शुक्ला एवं दूसरे मैच में अनिकेत को मिला मेन ऑफ़ द मैच
नोएडा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन, नोएड़ा स्पोर्ट्स ट्रस्ट एवं मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित 24वें कैप्टेन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के हुए दो लीग मैचों में पहला मैच कार्पेडियम क्रिकेट अकादमी व ग्लोरी क्रिकेट अकादमी के बीच व दूसरा पायनियर एवं दिनेश राज़ क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।

पहले मैच में ग्लोरी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बादल कुमार के 23 रन व आदित्य के 16 रन की मदद से 16.4 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 74 रन बनाए। कार्पेडियम के गेंदबाज़ अनुज शुक्ला ने 3, अमित कुमार व आयुष त्रिपाठी ने 2-2 विकेट लिये। जवाब में कार्पेडियम की टीम ने 13 ओवर में मात्र दो विकेट के नुक़्शान पर 80 रन बनाकर विजय हाँसिल की। ग्लोरी के गेंदबाज़ कार्तिक व गुरांश ने 1-1 विकेट लिया।
बढ़िया गेंदबाज़ी के लिये उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन के चयनकर्ता एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी केएल तेजवानी ने अनुज शुक्ला को मेन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया।
पायनियर क्रिकेट क्लब के विरुद्ध दूसरे मैच में दिनेश राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 17.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 90 रन बनाए जिसमें आर्यन ने 27 व स्पर्श ने 25 रन का योगदान दिया। पायनियर के अनिकेत व मोनू शुक्ला ने 3-3 विकेट प्राप्त किये।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पायनियर की टीम ने 9.3 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर ही जीत हाँसिल कर ली। सिद्धार्थ ने नाबाद शानदार 60 व विपिन शर्मा ने 18 रन बनाये। पायनियर का गिरा एक मात्र विकेट दिनेश राज़ के परनीत तिवारी ने प्राप्त किया।
विपिन शर्मा एवं सुभाष शर्मा ने मेन ऑफ़ द मैच रहे अनिकेत को ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया।
लीग का आख़िरी व एकमात्र मैच सेमीफ़ाइनल में जगह बना चुकीं एस्टर क्रिकेट अकादमी व जीएनसीसी के बीच खेला जाएगा।


