अचल आनंद ने UPSC की कठिनतम परीक्षा में बैठने का लिया निर्णय

अचल आनंद ने UPSC की कठिनतम परीक्षा में बैठने का लिया निर्णय

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक और IIT बॉम्बे से स्नातकोत्तर कर के एल्डिको आमंत्रण सेक्टर ११९ नोएडा निवासी अचल आनंद ने UPSC की कठिनतम परीक्षा में बैठने का निर्णय लिया ।

कोविड की वजह से तैयारी ऑनलाइन करनी पड़ी- लेकिन हिम्मत ना हारते हुए और अपनी शुरुआती असफलताओं से सीख लेते हुए इन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अंततः सफलता अर्जित की। प्रारंभिक परीक्षा में सफलता मिलते ही इन्होंने स्ट्रेटेजी पे काम करना शुरू किया और अपनी लेखन क्षमता को सुधारा । पाठ्यक्रम की गहराई को समझते हुए उसे शब्दों में व्यक्त किया। साक्षात्कार की तैयारी भी अनेक मॉक टेस्ट के द्वारा किया।

ईश्वर की असीम अनुकंपा, सेल्फ स्टडी, अपने परिजनों और सहपाठियों के सहयोग के बदौलत इन्होंने अपने चौथे प्रयास में एक बार में ही प्रारंभिक, मेन्स और साक्षात्कार की सीढ़ियों को पार कर ३९९ रैंक हासिल की ।

UPSC CSE के अभ्यर्थियों के लिए इनका कहना है कि असीमित पढ़ाई के इस दौर जैसे सुरंग के अंत में उजाला है-इसलिए कोशिश करते रहिए और हिम्मत मत हारिए ।