अग्रवाल मित्र मंडल ने किया श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा का स्वागत
नोएडा। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सेक्टर-33ए से प्रारंभ होकर अग्रसेन भवन पहुंची, जहां अग्रवाल मित्र मंडल एवं श्रद्धालुओं द्वारा कथा व्यास मृदुल कृष्ण शास्त्री महाराज एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, महासचिव भूपेंद्र मित्तल, कोषाध्यक्ष नेत्रपाल अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार गोयल, राजेन्द्र जैन, मुकेश गुप्ता, विकास बंसल, श्रीकांत बंसल, राधा कृष्ण गर्ग, डॉ. वी.के. गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, रोहतास गोयल, राजीव अग्रवाल, पंकज जिंदल, आकाशदीप, सचिन मित्तल, मनोज गोयल, अमीष राजवंशी, मनीष अग्रवाल, राधे श्याम गोयल, अमित गोयल, कृष्ण जिंदल, मनोज अग्रवाल (ब्रजवासी), निखिल गुप्ता, अनिल गोयल, अमित पालीवाल, सुमित अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, अनुज मंगल, तुषार गोयल, मानव मित्तल, वेदांत अग्रवाल, अनिकेत बंसल एवं मयंक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महिला शक्ति की ओर से सविता गोयल, पूनम मित्तल, अनीता अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, वंदना गुप्ता, शालू गोयल, वंदना अग्रवाल, संगीता गर्ग, कंचन अग्रवाल, तृष्णा बंसल, कमलेश जैन, सुनीता मित्तल, कविता गंगल, समीक्षा गंगल, मीनाक्षी गुप्ता, कविता गोयल, सीमा जिंदल, चंचल अग्रवाल, नीरज सिंघल, पूजा मित्तल, रचना अग्रवाल, रुचि गर्ग, अनीता गर्ग, सीमा, अंजलि, पारुल पालीवाल, राधा अग्रवाल, मोनिका बंसल एवं पूनम गोयल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।


