अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

जंगीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर देवकठिया तलिया के पास आज दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया तलिया गांव निवासी देवरजिया देवी (55) पत्नी स्व पांचू राम अपने घर से दवा लेने के लिए जंगीपुर बाजार गई हुई थी दवा लेने के बाद वह अपने घर को आ रही थी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नजदीकी थाना जंगीपुर को सुचना दिया। 

 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।