सैंकड़ों घर ख़रीदारों ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, घर दिलाने और रजिस्ट्री की लगाई गुहार
ग्रेटर नोएडा। नेफ़ोवा के बैनर तले एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एकमूर्ति पर सैंकड़ों घर ख़रीदार जुटे। सभी घर ख़रीदारों ने पोस्टकार्ड पर सीएम को अपनी परेशानियां लिखी। जिन्हें 13 साल बाद घर नहीं मिला है उन्होंने अपनी समस्या लिखी और जिन्हें घर मिला लेकिन रजिस्ट्री छह साल बाद भी नहीं हुई है उन्होंने अपनी परेशानियां लिखी।
नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि अथॉरिटी और बिल्डरों के नेक्सस में आम घर ख़रीदार पिसता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 हफ़्ते से प्रदर्शन जारी है। सीएम भी हमारी समस्याओं को जानते हैं लेकिन आज भी हमलोग परेशान हैं।
आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे मिहिर गौतम ने कहा कि उम्मीद थी कि सरकार दो-तीन हफ़्तों के प्रदर्शन के बाद हमारी बात सुन लेगी, लेकिन अब तो 17 हफ़्ते बीत गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने जिस घर के लिए पैसा दिया वो हमें क्यों नहीं मिल रहा ये समझ नहीं आ रहा है।
मुख्यमंत्री के सामने अपनी मुसीबत रखने वाले सैंकड़ों घर ख़रीदारों का कहना है ह़कि मुख्यमंत्री को चिट्ठी में हमने अपने लगातार जारी संघर्ष की जानकारी दी है। उनका कहना हौ कि अगर सरकार पहल करो तो घरों कै रुका कंस्ट्रक्शन भी शुरु होगा और घरों की रजिस्ट्री भी।


