सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव ‘विविधा’

सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव ‘विविधा’

नोएडा। सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोएडा में 14 फ़रवरी 2025 को भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट श्री विवेकानंद मिश्रा , आई सी एस ई बोर्ड के मुख्य एग्जीक्यूटिव एवं सेक्रेटरी डॉ जोसेफ़ इमेन्युल ने विशेष अतिथि के रूप में आयोजन को गौरवान्वित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन एन. के. ऑबराय ने की, उप चेयरमैन जे के कपूर, जे के कपूर, विद्यालय की मैनेजर चित्रा नाकरा एवं क्षेत्रीय अधिकारी अल्पना शर्मा एवं विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या आई. पी. भाटिया ने भी उपस्थित रहकर अवसर की गरिमा को बढ़ाया।

सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्राकांत ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण एवं डीएवी गान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक प्रगति का विवरण दिया।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का श्रीगणेश ‘बचपन के रंग ‘ शीर्षक के अंतर्गत नन्हे -मुन्ने कलाकारों ने बचपन के सुनहरे रंगों का तानाबाना बुना । जिसमें नृत्य और संगीत के माध्यम से बच्चों की सुनहरी कल्पनाओं एवं भावनाओं का सुंदर प्रदर्शन हुआ ।तत्पश्चात् कक्षा तीसरी-पॉॉचवीं कक्षाओं के बाल कलाकारों ने नृत्य नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया , जिसका मुख्य विषय था *चलें वेदों की ओर* जिसमें महर्षि दयानंद सरस्वती जी के महान व्यक्तित्व एवं आदर्शों को एक  नाटिका के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत  किया । जिनमें प्रमुख रूप से स्त्री शिक्षा, वेदों का अध्ययन और अनुसरण, सामाजिक समानता जैसे विषयों को दर्शाया गया । इस प्रेरणा दायक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय परिवार को उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।