अपना घर आश्रम में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

अपना घर आश्रम में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

नोएडा। समाज की मुख्यधारा से वंचित महिलाओं के लिए बना आश्रय सेक्टर 34 स्थित अपना घर में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी ने रक्षाबंधन पर्व मनाया।

प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि वह उन लम्हों को बता नहीं सकते जब वह बच्चे हमें राखिया बांध रहे थे l जो ममता और प्यार उन बच्चों ने आज दिया उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता l उन्होंने बताया कि अपना घर आश्रम में उन लोगों को लाया जाता है जिन्हें अपने परिवार वाले और समाज वाले छोड़ देते हैं यहां उनकी अच्छे से देखभाल की जाती है और उनके रहने खाने की और हर प्रकार की व्यवस्था अपना घर द्वारा की जाती है।

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना घर की शाखाएं हैं l संस्था के संचालक विष्णु गोयल ने अपना घर दिखा कर हमें अनुग्रहित किया l

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने बताया कि इन बच्चों द्वारा बनाई गई राखियां बहुत ही सुंदर हैं आज इनके द्वारा बनाई गई 201 राखियां उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने खरीदी l प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग ने बताया कि इन बच्चों के साथ यह उत्सव महा उत्सव में बदल गया l बच्चों में मिठाइयां बांटकर त्योहार मनाया गया l