आर्किटेक्ट हरीश त्रिपाठी एंड एसोसिएट्स के प्रोजेक्ट, एशियन स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज को मिला आउट स्टैंडिंग कंक्रीट अवार्ड

आर्किटेक्ट हरीश त्रिपाठी एंड एसोसिएट्स के प्रोजेक्ट, एशियन स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज को मिला आउट स्टैंडिंग कंक्रीट अवार्ड

नोएडा । रेडिसन ब्लू कौशांबी में इंजिनियर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में आर्किटेक्ट डॉ हरीश त्रिपाठी एंड एसोसिएट्स (ARHTA) को उनके प्रोजेक्ट, एशियन स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज, सेक्टर 125 नोएडा के लिए सम्मानित किया गया है।

उन्हें वर्ष 2024 के लिए 'आउटस्टैंडिंग कंक्रीट स्ट्रक्चर वेस्टर्न यूपी श्रेणी बिल्डिंग अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (ICI) गाजियाबाद सेंटर द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार गाजियाबाद केंद्र के अध्यक्ष राहुल गोयल की उपस्थिति में डॉ एल पी सिंह, महानिदेशक, नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मटेरियल द्वारा प्रदान किया गया।

सेक्टर 47 जलवायु टावर में रहने वाले आर्किटेक्ट डॉ हरीश त्रिपाठी को उनके प्रोजेक्ट, एशियन स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज, सेक्टर 125 नोएडा के लिए वर्ष 2024 के लिए 'आउटस्टैंडिंग कंक्रीट स्ट्रक्चर वेस्टर्न यूपी श्रेणी बिल्डिंग अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए एशियन सोसायटी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न डॉ संदीप मारवाह और अक्षय मारवाह और डॉ मनोज अग्रवाल के साथ पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही ARHTA की टीम से ज्योति डी त्रिपाठी, स्नेहिल त्रिपाठी, नवीन पवन, कंसल्टेंट शरद गुप्ता, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों और सुभाष चंद्र अग्रवाल को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।