एवियर कॉलेज ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

एवियर कॉलेज ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

नोएडा। एवियर एजुकेशनल हब डिग्री कॉलेज ने आज भारत के महान उद्योगपति और विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलवाने वाले स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज ने उनके जीवन और उनके योगदान को सम्मानित करते हुए बच्चों को उनकी अद्वितीय विशेषताओं से अवगत कराया। इस अवसर पर रतन टाटा की विनम्रता, ईमानदारी, और उनके समाज-कल्याण कार्यों को उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत किया गया, ताकि छात्र उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। 

इस अवसर पर कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर कनिका सिंह ने कहा कि उनका नेतृत्व और परोपकारिता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श है, और कॉलेज इस अवसर पर उनके योगदान को नमन करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को रतन टाटा की जीवन यात्रा से प्रेरित करना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर डायरेक्टर लर्निंग प्रोसेस डॉ आश्मिंदर बहल ने भी छात्र छात्राओं को प्रेजेंटेशन द्वारा स्वर्गीय रतन टाटा के सामाजिक एवं औद्योगिक जीवन से अवगत कराया ताकि सभी उनसे प्रेरित होकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन जरूर करें।
इस अवसर पर मैनेजमेंट व कामर्स डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ ज्योति शर्मा व दीपिका शर्मा तथा अन्य शिक्षक और शिक्षिका मौजूद थे।