21 जून योग दिवस की तैयारियों के लिए भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

21 जून योग दिवस की तैयारियों के लिए भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

नोएडा। आगामी 21 जून को नोएडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी ने आज कार्यकर्ताओं के साथ इनडोर स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान महेश चौहान ने कहा कि योग दिवस का यह भव्य आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में योग के प्रचार-प्रसार का प्रतीक बन चुका है। नोएडा में आयोजित यह कार्यक्रम भी इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा। आयोजन स्थल पर आने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प भी आयोजित किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्राप्त हो सकेगी।

इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अमित त्यागी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सुशील शर्मा, मुकेश शर्मा, ओमवीर अवाना, विनोद कुमार, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, बबलू यादव, राहुल शर्मा, प्रसनजीत मैत्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी जिम्मेदारियां संभालने का संकल्प दोहराया।