4 अप्रैल को नोएडा में गूँजेंगे भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के भजन
नोएडा। श्री हनुमान सेवा मित्र मंडल अपना 22वाँ भव्य श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं संकीर्तन महोत्सव आगामी 4 अप्रैल 2026 को आयोजित करने जा रहा है। भक्ति और श्रद्धा का यह संगम सेक्टर-74 स्थित 'ओमाया बैंक्वेट' में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:15 बजे से होगी इस वर्ष भजन सम्राट कन्हैया मित्तल मुख्य आकर्षण होंगे।
मंडल के संस्थापक एवं प्रधान अमित गुप्ता व चेयरमैन विजय अग्रवाल ने बताया कि इस भव्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस वर्ष भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के साथ ही गौरव दत्त, दीपक सरगम और शंकर अनुरागी अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
मंडल के संस्थापक एवं प्रधान अमित गुप्ता ने बताया कि मंडल केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है जैसे श्री हनुमान जन्मोत्सवः भव्य भजन संध्या एवं मंडल का मुख्य वार्षिक उत्सव, गरीब कन्याओं का कन्यादानः समाज के निर्धन वर्गों की कन्याओं के विवाह में मंडल आर्थिक व अन्य सहायता प्रदान करता है, गौ-सेवा: गौशालाओं के माध्यम से निरंतर गौ-सेवा में सहयोग दिया जाता है, दवाइयों का वितरणः स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए समय-समय पर निःशुल्क दवाओं का वितरण, जरूरतमंदों की मददः समाज के शोषित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सहायता, वृद्धाश्रम सेवाः बुजुर्गों के सम्मान और सुविधा हेतु वृद्धाश्रमों में निरंतर सहयोग।
मंडल का उद्देश्य एक सुदृढ़ और संस्कारित समाज का निर्माण करना है जैसे समाज में धार्मिक जागृति लाना, वृद्धाश्रम की स्थापना करना, गौवंश के संरक्षण हेतु भव्य गौशाला का निर्माण, समाज में समरसता और भाईचारा लाना।
मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि ओमाया बैंक्वेट में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिनमें भंडारा सेवाः सभी आगंतुकों और भक्तों के लिए प्रभु के प्रसाद (भंडारा) की निरंतर व्यवस्था रहेगी।
स्वास्थ्य सुरक्षाः किसी भी आपातकालीन स्थिति (इमरजेंसी) के लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम तैनात रहेगी।
जूता-चप्पल स्टैंडः आयोजन स्थल पर जूते-चप्पल सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए विशेष टोकन व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
आयोजन समिति के सदस्य गौरव अग्रवाल, विकास गुप्ता, आकाश जैन, विजय कुमार अग्रवाल, अमन गुप्ता, देवेंद्र बंसल, राजेश जिंदल, अमन गोयल, देवेंद्र बंसल, अरुण गुप्ता, चिराग बंसल, अभिषेक मित्तल, नीरज शर्मा, अमित गुप्ता (फैंसी), उमंग रस्तोगी, एस एन गोयल, प्रवीण भारद्वाज, मनीष गुप्ता, सौरभ सिंघल, प्रवीण वत्स, आदि पदाधिकारीगण व्यवस्थाओं का विशेष योगदान हैं।


