नव श्री मानव धर्म रामलीला 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022 तक

नव श्री मानव धर्म रामलीला 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022 तक

दिल्ली। नव श्री मानव धर्म रामलीला समिति, मॉडल टाउन ने 26 सितंबर 2022 से 5 अक्टूबर 2022 तक डेरावल नगर, मॉडल टाउन, नई दिल्ली में होने वाली अपनी आगामी रामलीला की घोषणा करने वह रामलीला में अभिनय करने वाले पात्रों से वार्ता कराने हेतु एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

विकेश सेठी ने रामलीला के पात्रों को मीडिया से परिचित कराया। अंगद के रूप में मनोज तिवारी (संसद सदस्य), रावण के रूप में पुनीत इस्सर, विश्वामित्र के रूप में पंकज बेरी, सुरुपनाखा के रूप में पायल रोहतगी, राम के रूप में सिद्धांत इस्सर, हनुमान के रूप में वीर वीरेंद्र सिंह।

इस अवसर पर माननीय सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “मैं इस प्रतिष्ठित रामलीला का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। भगवान राम का जीवन आने वाली पीढ़ियों को वर्षों तक प्रेरित करता रहेगा।

पुनीत इस्सर और सिद्धांत इस्सर ने कहा, "इस रामलीला का हिस्सा बनना हमारा सौभाग्य है और पिता पुत्र के रूप में यह हमारा जीवन भर का अनुभव होगा"

आयोजकों विकेश सेठी, अखिल सिंघल, बिन्नी गोयल को 2022 पोस्ट कोविड महामारी की रामलीला की भव्य तरीके से घोषणा करते हुए खुशी हुई। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खास है कि इस साल हम आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।