भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा का हुआ अधिष्ठापन समारोह

भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा का हुआ अधिष्ठापन समारोह

नोएडा। सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर 12 में आयोजित शाखा के अधिष्ठापन समारोह में नयी कार्यकारिणी ने अपना दायित्व बोध ग्रहण किया। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए  सर्वसम्मति से चयनित शाखा सदस्य  प्रमोद शर्मा अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार शाह-सचिव, राजेश खंडेलवाल-कोषाध्यक्ष तथा अन्य दायित्व धारियो ने पद की शपथ ग्रहण करी।

समारोह में नोएडा विधायक पंकज सिंह की अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामय उपस्थिति रही। अपने उधबोधन में उन्होने कहा कि कुशल प्रतिभा की खोज के लिए सारी दुनिया भारत की और देखती हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में महेश बाबू गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक -भारत विकास परिषद ने कहा की समाज के विकास में परिषद अपना श्रेष्ठ योगदान कर रहा हैं।

अतुल कृष्ण भारद्वाजq महाराज ने अपने आशीर्वचन मे कहा की समाज के युवा वर्ग को संस्कारित करने के लिए हमे हर सम्भव प्रयास करना चाहिए।

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजीव अजमानी अधिष्ठापन अधिकारी के रूप मे उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के सम्मानित 12 परिवार सदस्यो ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह मे परिषद के श्रीमती सुमन गुप्ता, नैवेद्य शर्मा, अजय अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, डा.एम के अग्रवाल , मुकुल बाजपेई, तुलसीदास, संजय जिंदल, श्रीमती अंशु अग्रवाल एवम राम चन्द्र बजाज  तथा नोएडा नगर की प्रतिष्ठित संस्थाओ के  सम्मानित बंधू इस अवसर पर उपस्थित रहे।