भारतीय सिंधु सभा के सम्मान समारोह में मिला श्रीकांत भाटिया को सिंधु गौरव अवार्ड, अजीत कांता वाद्या को लाइफटाइम अवार्ड

भारतीय सिंधु सभा के सम्मान समारोह में मिला श्रीकांत भाटिया को सिंधु गौरव अवार्ड, अजीत कांता वाद्या को लाइफटाइम अवार्ड

नोएडा। भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश द्वारा सेक्टर 76 स्थित एक रेस्टोरेंट में मेधावी बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों के लिए एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी बच्चों उनके परिजनों एवं समाज के विशिष्ट नागरिकों को मेडल पहना कर व ट्रॉफी एवं कप दे कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं NCPSL के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकांत भाटिया को दिल्ली एन सी आर का प्रथम सिंधु गौरव सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर पहली बार संस्था द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी शुरू किया गया जो इस वर्ष अजीत वाद्या एवं श्रीमती कांता वाद्या को विगत पांच दशकों से किए जा रहे समाज कार्यों के उपलक्ष्य में दिया गया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की  कामना की। वहीं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एन के जोतवानी ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों के अच्छे  कैरियर के लिए शीघ्र ही एक सेमिनार आयोजित किए जाने की बात कही।

बच्चों के चेहरे पुरस्कार और सम्मान प कर खिल उठे। बच्चों ने पत्रकारों से कि पढ़ाई के दौरान की मेहनत के अपने अपने अनुभव भी साझा किए। 

कार्यक्रम संचालक अजीत वाद्या ने अंत में  सबका धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र केसवानी, अशोक वाद्या, राजा रामचंदानी, अविनाश तरवानी सुशील साधवानी, कुमार खिमनानी, पप्पू भैया गुवाहाटी, माखीजा जी, कविता वाद्या , जया जोतवानी, कांता वाद्या, सीमा चांदनी, चेष्टा, केया, हीरल कवलानी, अनिल गुलाबानी , जिया सुखवानी, भूमि दरयानी  सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।