अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे भवानी नंदन यति जी महाराज 

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे भवानी नंदन यति जी महाराज 

गाजीपुर - विश्व हिन्दू परिषद द्वारा परम पूज्यनीय हथियाराम मठ के महंत श्री श्री 1008 भवानी नंदन यति जी को अयोध्या में होने वाले श्री भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए दिया गया निमंत्रण पत्र आज 10 जनवरी 2024 को विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के 100 सेवा प्रमुख श्री दिनेश चंद पांडेय काशी प्रान्त सह सेवा प्रमुख, जिला मंत्री गाजीपुर विपिन श्रीवास्तव डब्बू , सैदपुर के जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह ने हथियाराम मठ में जाकर परम पूज्यनीय महंथ भवानी नंदन यति जी को अयोध्या धाम से आए निमंत्रण पत्र को समर्पित किया तथा उनसे आग्रह किया कि वह इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कष्ट करें।।इस मौके पर महंथ भवानी नंदन यति जी महाराज ने सभी को अंग वस्त्र देकर आशिर्वाद दिया और आश्वासन दिया कि वह अवश्य रूप से इस महान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के साथ लोकप्रिय समाजसेवी , पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्राण प्रतिष्ठा अभियान के संयोजक संतोष यादव भी उपस्थित रहे।