आप भ्रष्टाचार व कुशासन से जनता का ध्यान भटका रही-कपूर
हरेश उपाध्याय...
दिल्ली:-दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल ने आज से उपराज्यपाल से विवाद छेड़कर अराजकता का एक नया दौर प्रारंभ कर दिया है।उन्होंने कहा है कि गत एक वर्ष में दिल्ली सरकार के अनेक भ्रष्टाचार के मामले और अनियमतायें उजागर हुए हैं और उसी से बौखलाई अरविन्द केजरीवाल सरकार अब अधिकारों की एक नई बहस छेड़कर अपने भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता का ध्यान भटकाना चाह रही है।दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि बार-बार यह स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली एक केन्द्र शासित प्रदेश है,जहां सेवाओं के मामले में उपराज्यपाल का आधिपत्य है और उपराज्यपाल को हर एक सरकारी फैसले या सरकारी प्रोजेक्ट का अवलोकन करने का अधिकार है। उपराज्यपाल सीधे अधिकारियों की बैठक बुला सकते हैं। लेकिन केजरीवाल अपने कारनामों को छुपाने के लिए नयी नयी चाल चलते हैं।


