छठ घाट पर होगा बिरहा मुकाबला

छठ घाट पर होगा बिरहा मुकाबला

गाजीपुर। बिरनो स्थानीय क्षेत्र के शेखपुर छठ पूजा घाट पर आज विराट बिरहा मुकाबला का आयोजन गया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि छठ पूजा के मौके पर आज रात्रि में बिरहा सम्राट परशुराम यादव के पुत्र अखिलेश यादव तथा सरिता सागर के बीच शानदार बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया है।

इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ और ग्रामीणों के सहयोग की भी व्यवस्था की गई है हर वर्ष की भांति इस वर्ष और सुंदर तरीके से साज सज्जा के साथ छठ घाट पर पूजन अर्चन किया जाएगा।