बिरनो पुलिस की कार्यशैली पर पिङित पिता ने लगाया आरोप

बिरनो पुलिस की कार्यशैली पर पिङित पिता ने लगाया आरोप

   गाजीपुर बिरनो, एक पिता अपनी बिटिया की खोज में क्षेत्रीय थानाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक के यहां हाजिरी लगा चुका है लेकिन नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस हिला हवाली कर रही है पीड़ित पिता अब टूट चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुहम्मदपुर गांव निवासी गुल्लू यादव की नाबालिग बेटी बीते 29 तारीख से गांव के एक युवक के साथ कहीं चली गई सुबह काफी खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिली तो ग्रामीणों के साथ पिता 31 तारीख को थाने पहुंचा और पूर्व में भी दो बार ऐसी घटना हो चुकी थी जिसमें गांव का ही एक युवक शामिल था इसलिए पीड़ित पिता ने नामजद तहरीर भी दिया वही पिङित पिता ने बताया कि बिरनो पुलिस ने नामजद व्यक्ति को थाने में पकड़ कर बैठाया और अब छोड़ भी चुकी है जबकि उन्हीं के परिजन बीते 2 दिन पूर्व हमारे ऊपर घर में घुसकर जानलेवा हमला भी किए थे जिसकी शिकायत हमने बिरनो पुलिस से किया था लेकिन कोई सुनवाई अब तक नहीं हो पाई इस प्रकरण को लेकर पीड़ित पिता गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से भी मिला बिटिया का बहुत जल्द बरामदगी की बात कह कर वहां से भी भेज दिया गया अब पीड़ित पिता पुरी तरीके से भयावह स्थिति में पड़ा हुआ है वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। इस मामले पर जब बिरनो थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर अज्ञात में दिया गया है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है  संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को बैठाया गया था जिसका इस घटनाक्रम में संलिप्तता नहीं पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया जांच चल रही है बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।