16 अगस्त की शाम बिरनो थानाध्यक्ष ने निकाला तिरंगा यात्रा

16 अगस्त की शाम बिरनो थानाध्यक्ष ने निकाला तिरंगा यात्रा

गाजीपुर स्वतंत्रता दिवस के उपरांत बिते मंगलवार को शांती सौहार्द और एकता का तिरंगा यात्रा बिरनो थाना अध्यक्ष संतोष कुमार की अगुवाई में विरनो थाना परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमे थानाध्यक्ष के साथ ही पुलिस के जवान भी शामिल हुए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बिरनो थाना से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। और तिरंगा यात्रा मे आगे आगे चलते हुए भारत माता की जय बोलते हुए चलते रहे । इस मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति सौहार्द बना रहे वाद-विवाद से बचें देश आगे बढ़ता रहे और विकास की गति चलती रहे तिरंगा हमारे देश का आन बान शान है जिस तरह से हर घर तिरंगा लगाया गया है ठीक उसी प्रकार हर घर तिरंगे का सम्मान भी करें । इस दौरान महेंद्र सिंह, कांस्टेबल रमन सिंह कांस्टेबल रोहित यादव कांस्टेबल रियाज कांस्टेबल मनीष यादव समेत भङसर चौकी प्रभारी व महिला पुलिसकर्मी आदि के साथ पुलिस के जवान मौजूद रहे।