भाकियू क्रांति ने किया पंचायत का आयोजन
नोएडा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मसिंह के आदेश के अनुसार एक पंचायत का आयोजन ग्राम गढ़ी चौखंडी सेक्टर 121 में किया गया जिसकी अध्यक्षता सतवीर सिंह के द्वारा की गई। इस पंचायत में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के परिवार का विस्तार किया गया जिसमें विनोद सिंह जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद से राष्ट्रीय महासचिव सुंदर सिकंदरपुर के द्वारा मनोनीत किया गया और मुकेश प्रधान जी को राष्ट्रीय सचिव के पद से मनोनीत किया गया।
इस मौक़े पर प्रदेश अध्यक्ष परविंदर ने कहा कि कि किसानों मज़दूरोंके साथ हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे और उनके साथ हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायें।
इस मौक़े पर प्रदेश संगठन मंत्री सोनू प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह मेरठ मंडल प्रभारी आदेश यादव निज़ाम ख़ान अंकित राहुल चौधरी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


