बिरनो क्षेत्र में आधा दर्जन कार्यों के लोकार्पण पर पहुंचें एमएलसी चंचल बोले आपका ऋणी हूं

बिरनो क्षेत्र में आधा दर्जन कार्यों के लोकार्पण पर पहुंचें एमएलसी चंचल बोले आपका ऋणी हूं

गाजीपुर। रविवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बिरनो ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोर एवं ग्राम पंचायत लहुरापुर में विधायक निधि योजना अंतर्गत बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। इसी बीच ग्रामपंचायत शेखपुर मे (शेखपुर रूहीपुर मार्ग पर रामदुलार कनौजिया के घर से बनवासी बस्ती भुसरूपुर तक इंटरलॉकिंग सड़क) तथा ग्रामपंचायत अरशदपुर में ( चुनमुन राय के खेत से बसंत राम के मकान तक सीसी रोड )का भी लोकार्पण किया। तत्पश्चात मनिहारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कस्बा दयालपुर( शादियाबाद) में पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि क्षेत्र की सम्मानित जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान का चुनाव करती है

एक विश्वास विकास का होता है और आज उसी विश्वास की देन है कि आपने हमें जनपद के सम्मानित पद से नवाजा है यह विश्वास दिलाता हूं कि जनपद के जनप्रतिनिधियों और जनता के विश्वास को हमेशा बनाए रखूंगा और क्षेत्र की सेवा के लिए हमारे तरफ जनता दरबार भी आप सभी के लिए हमेशा हमेशा के लिए खुला हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, पुर्व ब्लॉक प्रमुख सादात कमलेश सिंह होकाडु ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष राम, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक , विनीत सिंह ,प्रधान मधुबन अंशु सिंह, प्रधान हंसराजपुर ज्ञानेंद्र गुप्ता ,प्रधान क़स्बादयालपुर रियाज़ उर्फ गुड्डू, प्रधान शेखपुर धर्मेन्द्र शर्मा,प्रधान अरसदपुर श्रवण प्रजापति, प्रधान कोर प्रमोद सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि लहुरापुर अजीत सिंह, प्रधान तारनपुर मन्नू सिंह, प्रधान अविसहन अरविंद सिंह झप्सू, प्रधान खरगपुर लल्लन सिंह, प्रधान सरवनडीह रमेश यादव, दिनेश वर्मा ,भट्ठा संघ महामंत्री लल्लन सिंह ,राजेश सिंह, सतीश सिंह सहित आदि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।