दरभंगा AIIMS के काम में देरी से लोगों में गुस्सा - शैलेन्द्र मिश्र
दिल्ली। दरभंगा में एम्स निर्माण में हो रही देरी को लेकर मनसुख मंडाविया मिनिस्टर ऑफ़ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर केमिकल्स एंड फर्टीलिज़ेर्स (स्वास्थ मंत्री ) भारत सरकार से अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात कर बैठक किया जिसमें अध्यक्ष ने कहा कि दरभंगा AIIMS के काम में देरी से लोगों में गुस्सा है, 8 साल बीतने के बाद अभी तक मात्र तीन ट्रेकटर मिट्टी भराई गई है और काम रुका हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने कहा अगर दरभंगा AIIMS के काम को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा एवं अध्यक्ष ने मिथिला के सहरसा एवं भागलपुर में नई AIIMS के स्थापना एवं मधुबनी जिला के झंझारपुर ब्लॉक में 500 बेड का हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की। मंत्री मनसुख मंडाविया ने दरभंगा AIIMS के काम को जल्द पूरा करने का वादा किया और सारे बातो को संज्ञान लिय्रा एवं कार्यवाही करने का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल में संस्था की ओर से प्रेम चंद्र झा, किशन लाल , उदय महतो , संजय पासवान ,कल्पना सिंह ,अजय लाल दास उपस्थित रहे।


