12 वर्ष बाद हरदयाल मिले 80 वर्षीय मां से

14 फरवरी मतलब वेलेंटाइन डे जिसे पूरी दुनिया प्यार के लिए जानती है। आज इस दिन एक मां बेटे का भी प्यार देखने को मिला जो बहुत ही अद्भुत पल था। यह पल तब आया जब 80 वर्षीय मां अपने बेटे से 12 वर्ष के बाद मिली।

ज्ञात हो कि अमर उजाला के पत्रकार लाल सिंह के द्वारा महोबा निवासी हरदयाल की पीड़ा को अखबार में प्रकाशित किया था। जिसके बाद युवा क्रांति सेना ने हरदयाल से 12 वर्षो बाद उन्हें उनकी मां से मिलवाने के लिए वादा किया था। जो आज पूरा भी किया गया। इस नेक कार्य में अपना अहम सहयोग देने के लिए एसीपी रजनीश वर्मा का भी आभार व्यक्त किया गया।
हरदयाल की मां की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने नम आंखों के साथ हमारा आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा हमे दिया गया आशीर्वाद किसी बहुत बड़े अवार्ड से कम नहीं है।