स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन कलराज मिश्र द्वारा
जयपुर मे लघु उद्योग भारती जयपुर महिला इकाई द्वारा जवाहर कला केन्द्र मे आयोजित स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा किया गया।कार्यक्रम मे दौसा सांसद जसकौरजी मीणा, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्दजी सरस्वती, लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता घैसास एवं विश्वप्रसिद्ध हस्तशिल्पी रोमादेवी मंच पर उपस्थित थी।

कार्यक्रम मे प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महेन्द्र खुराना, श्रीमती अंजूसिह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरूण जाजोदिया, संयुक्त महामंत्री, महेन्द्र मिश्रा, श्रीमती मंजू सारस्वत, जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर गर्ग, जयपुर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सुनिता शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती बिन्दू जैन, जोधपुर महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति शर्मा एवं सचिव श्रीमती रीना ओझा, मनीष जौहरी, राजेश शर्मा सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।


