आर्थिक प्रगति को गति देने वाला बजट: रमेश राठौर
नोएडा। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि इस बजट में मध्यम वर्ग को कर राहत देकर उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने पर जोर दिया गया है, जिससे बाजार में मांग बढ़ेगी और उद्योगों को लाभ मिलेगा।
एमएसएमई सेक्टर के लिए गारंटी कवर को 10 करोड़ तक बढ़ाना और 1.5 लाख करोड़ तक के ऋण की सुविधा देना एक बड़ा कदम है। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी और रोजगार सृजन को गति मिलेगी।
स्टार्टअप्स के लिए बढ़ा हुआ फंडिंग सपोर्ट और सूक्ष्म उद्यमों के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड जैसी पहल से नए व्यवसायों को मजबूती मिलेगी। यह बजट निश्चित रूप से निवेश को बढ़ावा देगा, घरेलू खर्च में वृद्धि करेगा और देश की आर्थिक प्रगति को गति देगा।


