कम्युनिटी सेंटर का हो रहा है व्यापारीकरण - सीमा सिन्हा

कम्युनिटी सेंटर का हो रहा है व्यापारीकरण - सीमा सिन्हा

नोएडा।PNI News। सैक्टर-55 निवासी श्रीमति सीमा सिन्हा एवं कुलदीप शर्मा के नेतृत्व मे प्रेस वार्ता हुई जिसमें कम्यूनिटी सेंटर के बुकिंग के माध्यम से व्यापरिकरण एवं निवासियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया।

सीमा सिन्हा ने बताया कि सरकारी संसाधन कम्यूनिटी सेंटर का दुरोपयोग हो रहा है जैसे खोड़ा निवासीयो एवं अवांछित व्यक्तियों की बूकिंग करना एवं बरातियों द्वारा नियमो का ऊलंघन करना , जैसे ऊँची आवाज मे गाना बजाना, पटाखे जलाना , बंदूक चलाना , घरो के सामने पार्किंग करना एवं खुले मे शराब पीना, अश्लील तरह से डांस करना। घरों के आसपास शौच करना। इसी के साथ सैक्टर 55 स्थित रेडिशन होटल से भी सामाजिक कार्यक्रम के समय आने वाली ऊँची आवाज मे गाने बजने के ऊपर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक़म के समय घर से बाहर निकलना बढ़ा मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बहन बेटियों को घर से बाहर निकलते समय अप्रिय घटना का भी भय रहता है। बच्चो की पढ़ाई भी प्रभावित रहती है। बुजर्गो को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। घरों के सीसे हिलने लगते है, इन सभी मुश्किलों से जनता को रूबरू करने का प्रयास किया गया।

सीमा सिन्हा ने बताया कि सेक्टर निवासीयो में दिनेश पाठक ,तरुण चौधरी, मनोज टंडन, पवन सिंह रघुवसी, मुक्ता गोयल, शेल माथुर, लक्मन प्रशाद, निर्मल गोयल, आर एच सिंह, दीपांशु आहूजा ,मनोज शर्मा तरुण चौधरी, ममता शर्मा, शालनी शर्मा, काशिका चौधरी, प्रोफेसर आर्य, कैप्टन मेहरा, एवं बी पी चौहान अत्यधिक परेशान है।

सैक्टर-55 निवासियों ने ये मांग की है कि नोएडा प्रशाशन को इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सभी पुरानी बुकिंग कि जाँच करे और नियमो का पालन करने का आदेश दे।

इस अवसर पर शेल माथुर, कुलदीप शर्मा, मुक्ता गोयल, विद्या रावत, उमा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, विजया सिंह, पवन सिंह रहे।