करवान ए अदब ने कसी कमर महफिल में चार चांद लगाने को जुटे पदाधिकारी
रामपुर मालूम हो कि आने वाली 11 अक्टूबर 2025 को रामपुर के किला इमामबाड़े में एक ऑल इंडिया जश्ने ज़ैद ए शहीद की महफ़िल होने जा रहा है। जिसको ऑर्गेनाइज करने वाली संस्था करवान ए अदब रामपुर है। करवान ए अदब रामपुर ने इस महफिल में किस तरह चार चांद लगाए जाएं उसे पर मंथन करने को एक मीटिंग शहज़ादा गुलरेज़ साहब की अध्यक्षा में कोठी खास बाग रामपुर में हुई ।
जिसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकरता इकट्ठा हुए। इस मीटिंग में कहीं अहम निर्णय लिए गए सभी ने अपनी अपनी राय पेश की, वसीम ज़ैदी साहब ने महफिल में लाइटिंग, स्टेज आदि के बारे चर्चा की, डॉ. ज़हीर मोहसिन ने मेहमानों के इस्तेक़बाल और दीगर मामलात पर चर्चा की!हसीन ज़ैदी, अली हैदर ज़ैदी, हसन बेग, प्रिंस ज़ैदी, शान ज़ैदी, शाज़ेब उल्ला खान, क़ायम मेंहदी, राशिद हिलाल, तक़ी अब्बास, गुलशन अब्बास नक़वी आदि ने अपने मुफीद मशवरे मीटिंग में रखे!


