आमने सामने हुई मोटर साइकिल की जोरदार टक्कर में चालक घायल

आमने सामने हुई मोटर साइकिल की जोरदार टक्कर में चालक घायल

गाज़ीपुर - मरदह थाना के महाहर धाम चौराहे के पास शनिवार को विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रहे दो बाइक सवार आमने सामने से टकरा गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में कासिमाबाद की तरफ से आ रहे बाइक सवार कासिमाबाद निवासी नीरज गुप्ता के साथ बैठी पत्नी वंदना गुप्ता घायल हो गई। इस दौरान वंदना के साथ बैठा उसका दो वर्षीय बच्चा कृष्णा बाल-बाल बच गया। नीरज गुप्ता बरेन्दा गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। सामने से बरही की तरफ से आकर टकराने वाला बाइक सवार तरछा गांव निवासी अरमान राजभर कासिमाबाद स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गम्भीर चोट लगने से घायल दोनों बाइक चालकों का प्राथमिक उपचार सीएचसी मरदह पर कराए जाने के बाद गम्भीर अवस्था ने जिला चिकित्सालय भेजा गया।