जिला टास्क फ़ोर्स के सदस्य बने चैलेंजर्स ग्रुप अध्यक्ष प्रिंस शर्मा
जिला टास्क फ़ोर्स के सदस्य बने चैलेंजर्स ग्रुप अध्यक्ष प्रिंस शर्मा।।
नोएडा। चैलेंजर्स ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी। वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने जिला टास्क फ़ोर्स का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता ज़िला अधिकारी करेंगे।
डीएम के नेतृत्व वाली 10 प्रतिष्ठित अधिकारियों और समाजसेवियों से जुड़ी इस टीम में चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा का भी नाम शामिल है इसी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि के नाम सूची में शामिल हैं।
प्रोबेशन विभाग ने प्रिंस शर्मा को टास्क फोर्स का हिस्सा बनाया है। ज़िम्मेदारी मिलने पर प्रिंस शर्मा ने कहा कि इस मिली ज़िम्मेदारी का पूरी तरह निर्वाहन करेंगे। समाज की सेवा में यूँ ही सदैव तत्पर रहेंगे।।


