लघु उद्योग भारती ने मनाया 28वां स्थापना दिवस
नोएडा। सेक्टर 31 स्थित सूर्या होटल में जिला गौतम बुद्ध नगर ईकाई ने लघु उद्योग भारती का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 83 उद्यमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र के साथ शुरू किया गया कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बड़े उत्साह के साथ संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने लघु उद्योग भारती के विषय में विस्तार पूर्वक बताया एवं सदस्यता बढ़ाने के लिए बल दिया इसी क्रम में उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता ने सरकारी विभागों में लघु उद्योग भारती के सदस्यों की उपस्थिति के विषय में जानकारी दी एवं संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने भी अपने संगठन के विस्तार हेतु अपने संभाग क्षेत्र में नई इकाइयों के गठन एवं अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने पर अपने उद्यमी मित्रों से आह्वान किया।
कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर जिला इकाई ने अपने पूर्व अध्यक्ष श्री जेके चुग जी व वरिष्ठ सदस्य श्री विजय ढल जी का स्वागत एवं सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया । समारोह में आए हुए सभी उद्यमी साथियों को जिला इकाई गौतम नगर द्वारा स्मृति चिन्ह और डायरी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर इंदु प्रकाश विशेष कार्याधिकारी नोएडा अथॉरिटी उपस्थित रहे। ओएसडी इंदु प्रकाश का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर किया गया।
विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश ने अपने संबोधन में नोएडा अथॉरिटी की ओर से यह आश्वासन दिया कि उद्यमियों को नोएडा अथॉरिटी की ओर से हर प्रकार के संभव सहायता की जाएगी।
मंच संचालन नोएडा इकाई के महासचिव सत्यवीर सिंह के द्वारा बहुत ही रोचक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव अमित गोयल नोएडा इकाई के अध्यक्ष व ग्रेटर नोएडा इकाई के अध्यक्ष के पी सिंह ने किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय गान के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पवन सिंघल, उमानगर कौशिक, लालमणि पांडे, विजय ढल, एन.के. जोतवानी, मंजुला मिश्रा के साथ साथ समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।


