नायब तहसीलदार पुष्पा यादव का क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

नायब तहसीलदार पुष्पा यादव का क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के गौरव गाजीपुर की बेटियां सिविल सर्विस आईएएस और पीसीएस में अपना स्थान बना रही है उसी क्रम में जखनिया तहसील के अंतर्गत मनिहारी ब्लॉक के मधुबन ग्राम सभा के निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत रामलाल यादव जी की बड़ी

सुपुत्री पुष्पा यादव का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है जिससे क्षेत्रवासियों में हर्षोल्लास का माहौल है लोग खुशियां मना रहे हैं आज मधुबन ग्राम के प्रधान राकेश सिंह उर्फ अंशु सिंह के नेतृत्व में पुष्पा यादव का स्वागत समारोह रखा गया जिस में उपस्थित पूर्व छात्र नेता व जिला पंचायत प्रत्याशी विक्रम यादव ने बताया कि हम सब की बहन बेटियां देश के सर्वोच्च सिविल सर्विस आईएएस और पीसीएस में स्थान बना रही है ऐसे बहनों पर हमें फक्र है किसी बहन से हम‌ समस्त क्षेत्रवासियों को सिख लेना चाहिए और दृढ़ संकल्पित होना चाहिए की हम लोग भी अपने बहन बेटियों को एक अच्छा संस्कार और उच्च शिक्षा प्रदान कराएं जिससे कि वह भी समाज में एक अच्छा स्थान

बनाने का काम करें उन्होंने बताया कि पुष्पा यादव के साथ साथ उनके पिता राम लाल यादव जी का नाम भी अब ऊंचा हो गया साथ ही साथ हम समस्त क्षेत्रवासियों का नाम ऊंचा हुआ है इसके लिए हम पुष्पा यादव जी का दिल की अनंत गहराइयों से बहुत-बहुत बधाई और स्वागत करते हैं कार्यक्रम में उपस्थित औढ़ारी ग्राम के प्रधान प्रभा देवी ने पुष्पा यादव को पुष्पा गुप्ता और माल्यार्पण कर स्वागत किया कार्यक्रम में उपस्थित अखिलेश यादव ग्राम प्रधान चौकड़ी गुड्डू

कनौजिया ग्राम प्रधान मलिकपुरा बबलू गुप्ता ग्राम प्रधान हंसराजपुर जेपी यादव ग्राम प्रधान पहेतियां अरविंद यादव ग्राम प्रधान चकदाउद जय विक्रम सिंह प्रधान यूसुफपुर राजेश यादव वीरेंद्र यादव दादा प्रधान प्रत्याशी जगरनाथ यादव जगनू सहायक अध्यापक प्रशांत यादव गोलू सुनील सिपाही राजेश सिपाही पूर्व प्रधान एवं गायक कलाकार नंदलाल यादव पूर्व प्रधान मधुबन श्याम नारायण यादव धर्मेंद्र यादव गायक मूलचंद राम उपस्थित रहे गायक कलाकारों ने अपने गीत के माध्यम से स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवशंकर सिंह एवं संचालन दीपक सिंह ने किया।