चोरी की पांच बैट्री के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की पांच बैट्री के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर - जमानियां स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गोरवा स्थित कसाई मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान मोड़ के पास से मंगलवार की भोर में बोरी में लेकर जा रहे चोरी की पांच बैटरी के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बैटरी बेचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से कसाई मोहल्ला जाने वाले मोड़ के पास खड़े है। जिसपर पुलिस ने धावा बोलकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर राजा चौधरी (22) निवासी चौधरी मोहल्ला,, सिलाटन बिन्द निवासी करमहरी है। इनके पास से चोरी की पांच बैटरी बरामद हुई।