अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल विक्रेता को मारी गोली, हुई मौत पुलिस जांच में जुटी
गाज़ीपुर अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम गोली मारकर मोबाईल विक्रेता का किया हत्या घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसपी खबर गाजीपुर से है।जहां एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है।बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम मोबाइल विक्रेता को गोली मार दी।मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।मामला खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके का है।घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि रामपुर गांव के रहने वाले संजय भारतीय के पुत्र स्वतंत्र भारतीय की सिधौना बाजार में मोबाइल की दुकान है।स्वतंत्र आज अपनी दुकान से घर लौट रहा था,कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी,और भाग निकले।युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना मिलने पर पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे,और जांच पड़ताल शुरू की।पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।


