मरदह थाना क्षेत्र में मोटर साईकिल चोरों का आतंक

मरदह थाना क्षेत्र में मोटर साईकिल चोरों का आतंक

गाज़ीपुर। मरदह थाना के भुभुई गांव में शादी कार्यक्रम के दौरान निमंत्रण पर आए ग्राम परदहा मठिया सलाहाबाद जिला मऊ निवासी रामराज यादव की बाइक चोरों ने पार कर दिया। रामराज यादव ने बताया कि वह भुभुई गांव निवासी रामनिवास यादव की लड़की की शादी में निमंत्रण पर आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब घर जाने के लिए बाइक खोजने लगे तो गायब थी। रामराज ने बाइक चोरी की तहरीर मरदह थाने में दी है। पुलिस जांच कर रही है।

चोरी की घटनाएं आए दिन थाना क्षेत्र में हो रही हैं लेकीन किसी भी चोरी की घटना का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।