प्राथमिक विद्यालय में चुनाव पाठशाला का हुआ आयोजन

प्राथमिक विद्यालय में चुनाव पाठशाला का हुआ आयोजन

गाजीपुरी। देश में मतदाता जागरुकता की ये अनूठी पहल है. चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व होता है। और यह प्रत्येक नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है. ऐसे में लोगों को आने वाले लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए सजग करना जरूरी है. इसी के तहत यह पहल की गई और जिले में बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसी क्रम में बिरनो शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भड़सर के परिसर में चुनाव पाठशाला के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चुनाव पाठशाला को संबोधित करते हुए ग्राम सचिव लल्लन यादव ने अपने माध्यम से लोगों को बिना किसी डर और भय में आए देश और समाज हित के लिए वोट आवश्यक देने की अपील किया इस चुनाव पाठशाला को संबोधित करते हुए सुनीता कुशवाहा ने कहा कि बिना जाति धर्म में भेदभाव किए बिना किसी प्रलोभन दर और बहकावे आदि से बिना प्रभावित हुए देश और समाज हित में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे इसके साथ ही अपने घर और आसपास के समाज में भी सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे इस अवसर पर शिक्षक अरूण देव कुमार चन्द्रकान्त तिवारी ने कहा कि चुनाव पाठशाला को संबोधित करते हुए कहा कि लोगो को देश और समाज के हित में मतदान करना चाहिए। और बड़े ही गर्व की बात है कि हम एक मतदाता के रूप में एक अपना विकास रूपी प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिला है। वही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तहसीन फातमा द्वारा महिला वोटरो को जागरूक करते हुए कही कि वोट में इतनी शक्ति है कि आने वाला भविष्य को बदला जा सकता है इस लिये वोट में हम महिलाओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए, इस चुनाव पाठशाला में ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता,चन्द्रकान्त तिवारी, अरुण कुमार देव,रूहीशफ़ा,ममता सिंह,सुनीता कुशवाहा, बबलू खरवार, अखिलेश पाल, राजेश यादव, विशाल खरवार, अनमोल खरवार, संजय खरवार, एवं जागरूक ग्रामवासी मौजूद रहे।