शहर के कार्यकर्ताओं का मुख्य पदाधिकारियों में नाम नहीं : संजीव पुरी

शहर के कार्यकर्ताओं का मुख्य पदाधिकारियों में नाम नहीं : संजीव पुरी

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने कल अपनी कार्यकारिणी घोषित की है जिसकी मैं सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूँ।
परन्तु पदाधिकारियों की लिस्ट में, शहर के कार्यकर्ताओं की मुख्य पदाधिकारियों में नाम नहीं था जैसे अध्यक्ष और महासचिव कहीं भी शहर का कार्यकर्ता नहीं है। अगर अध्यक्ष गाँव का है तो कम से कम 3 महासचिव में से दो महासचिव शहर के होने चाहिए थे तभी शहर में अच्छा संदेश जाता है क्योंकि वोटर लिस्ट के हिसाब से शहर के वोटर 85% है ये कहना है वरिष्ठ नेता भाजपा संजीव पुरी का। 

परन्तु भाजपा कार्यकारिणी में उनको अपनी पूर्ण हिस्सेदारी नहीं मिली लगता है शहर के पदाधिकारी केवल वोट बटोरने के लिए पार्टी में है।
संजय बाली और डिंपल आनंद पहले महासचिव रह चुके हैं अब उनको उपाध्यक्ष बनाया गया मतलब दोनों की डिमोशन कर दी गई यह भी अच्छी बात नहीं है।।

वैश्य समाज की क्षेत्र में अच्छी खासी जनसँख्या है। उस हिसाब से केवल एक ही वैश्य समाज से लिया गया है।

कायस्थ समाज जो कि भाजपा का एक पक्का वोटर माना जाता है कायस्थ समाज से भी एक भी पदाधिकारी नहीं लिया गया।