श्री सुन्दरकाण्ड पाठ की भावमय प्रस्तुति के साथ होगा वरिष्ठजनों का सम्मान : विपिन अग्रवाल

श्री सुन्दरकाण्ड पाठ की भावमय प्रस्तुति के साथ होगा वरिष्ठजनों का सम्मान : विपिन अग्रवाल

नोएडा। भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा में पिछले 26 वर्षों से निरन्तर भारतीय नववर्ष विक्रम संवत पर कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इस वर्ष भी संस्था अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा के साथ मिलकर नव संवत्सर 2083 के स्वागत में चैत्र कृष्ण अमावस्या तदनुसार 18 मार्च 2026 को सायं 5 बजे से महाराजा अग्रसेन भवन, नोएडा में श्री सुन्दरकाण्ड पाठ की भावमय प्रस्तुति तथा नोएडा समाज के 85 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

कार्यक्रम संयोजक विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रति वर्ष प्रकाशित की जाने वाली भारतीय तिथि एवं पर्व पत्रिका का विमोचन भी कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नवाब सिंह नागर, श्रीमती विमला बाथम तथा कैप्टन विकास गुप्ता रहेंगे।