एमिटी यूनिवर्सिटी के 20वें समर स्कूल बैच का समापन

एमिटी यूनिवर्सिटी के 20वें समर स्कूल बैच का समापन

छात्रों को अपने कैरियर बनाने में सहायक बनने हेतु एमिटी विश्वविद्यालय ़़द्वारा 1 जून से 12 जून, 2026 तक संचालित 20वें बैच के एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल का आज समापन हो गया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम कें 184 अधिक छात्र प्रतिभागीयों को एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल के अतिरिक्त निदेशक डा अंजनी कुमार भाटनागर और एमिटी विश्वविद्यालय हॉस्टल की महानिदेशक डा छाया चोरडिया द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एंव नाटक प्रस्तुत किये।

समापन समारोह पर प्रतिभागियों को एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. अतुल चौहान का लिखित संदेश भी सुनाया गया, जिसमें उन्होंने सभी छात्रों को सदैव एमिटी परिवार का अभिन्न अंग बने रहने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित की थी। इस समर स्कूल कार्यक्रम में भारत और विदेश के 100 से ज़््यादा बेहतरीन स्कूलों के 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 184 छात्रों ने हिस्सा लिया।

एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल के अतिरिक्त निदेशक डा अंजनी कुमार भाटनागर ने कहा कि दो हफ़्ते का यह पूरी तरह से आवासीय समर स्कूल कार्यक्रम ने छात्रों को औपचारिक उच्च शिक्षा में दाखिला लेने से पहले, अपनी पसंद के करियर के रास्ते खोजने का अवसर प्रदान किया है। इसमें छात्रों विभिन्न विषयों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एयरोस्पेस और एवियोनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और ब्लॉकचेन, डेटा साइंस, फोरेंसिक साइंस, फैशन डिज़ाइन, कानून और मैनेजमेंट, फिल्म एंड ड्रामा, कम्यूनिकेशन आदि में विशेषज्ञों द्वारा सैद्धांतिक एवं प्रयोगिक जानकारी प्राप्त की। लैब और क्लासरूम में पढ़ाई के कड़े घंटों के अलावा, इस कार्यक्रम में कई तरह की मज़ेदार अतिरिक्त गतिविधियाँ, खेल और तकनीकी वर्कशॉप भी हिस्सा लिया।

समापन समारोह में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कक्षा 12वी की छात्रा सुश्री वारी कश्यप ने कहा कि उन्होने एमिटी यूनिवर्सिटी समर स्कूल के मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्यक्रम हिस्सा लेकर इंजीनियरिंग की बारिकियों को सीखा और अवधारणाओं को समझा। इस दौरान उन्होनें खेल व अन्य गतिविधियों का आनंद उठाया और नये मित्र बनाये।

कुवैत देश से आये छात्र जिया मोहम्मद ने कहा कि वे बायोतकनीकी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते थे किंतु उन्हे पाठयक्रम को लेकर कुछ संदेह था। इस समर स्कूल कार्यक्रम ने उनके सारे संदेहों को दूर कर दिया। बायोइर्न्फोमेटिक्स सत्र में उन्हें काफी बेहतरीन जानकारी प्राप्त हुई और इस समर स्कूल कार्यक्रम के दौरान गुजारा समय हमेशा याद रहेगा।