भारत हमेशा ही विश्व शांति में अग्रणी रहा है - अनिल वर्तक
अदिति महाविद्यालय और मीडिया अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में 'विश्व शांति में भारत का नेतृत्व' विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजित
राजेश शर्मा...
नई दिल्ली - दिल्ली विश्व विद्यालय के अदिति महाविद्यालय और मीडिया अध्ययन केंद्र (नई दिल्ली) द्वारा सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय विद्या भवन में 'विश्व शांति में भारत का नेतृत्व' विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विश्व विभाग के सह संयोजक अनिल वर्तक, विशिष्ठ अतिथि घर वापसी आंदोलन के प्रमुख कुंवर प्रवल प्रताप जुदेव, अशोक प्रधान, ममता शर्मा, प्रिंस शर्मा मौजूद रहे।
पहले सत्र में सभी अतिथि, मुख्य अतिथि व शिक्षक गणों ने महिलाओं, एनजीओ और पर्यावरण के मुद्दे शांति स्थापना के लिए महत्वपूर्ण हैं जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान अनिल वर्तक ने कहा कि भारत तो हमेशा से विश्व शांति में अग्रणी रहा है। जरुरत पड़ने पर हमने हर परिस्थिति में शांति को बढ़ावा देने के प्रायासों को महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वशांति में ही भारत सहित पूरी दुनिया का कल्याण है। दूसरे सत्र में 'विश्व शांति को बनाए रखने में भारत का योगदान' विषय पर विशिष्ट अतिथि पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, श्याम किशोर सहाय व हर्ष वर्धन त्रिपाठी ने विश्व शांति में भारत के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने हर कदम पर विश्व में शांति बनाने की कोशिश की है, चाहे फिर कोरोना काल के समय दूसरे देशों को वैक्सीन देने की बात हो या फिर रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान दोनों देशों से अच्छे संबंध बनाने की बात हो। विश्व की शांति स्थापना में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं पत्रकार श्रीमती कुमुद शर्मा ने कहा कि भारत हमेशा से एक प्रमुख देश के रूप में उभर के आया है। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी ने दिल्ली विश्व विद्यालय के अदिति महाविद्यालय की इस कोशिश को सराहते हुए कहा कि भारत की संस्कृति किस प्रकार पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। वहीं के जी सुरेश ने कहा कि भारत विश्वशांति बनाने में प्राचीन काल से ही सर्वश्रेष्ठ रहा है। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अदिति कॉलेज की प्राचार्या प्रो. ममता शर्मा, अदिति कॉलेज से प्रो. नीलम राठी, डॉ. देवेन्द्र भारद्वाज, डॉ. ऋतु खत्री, मीडिया अध्ययन केन्द्र से डॉक्टर प्रवीण गौतम, डॉ. नेहा जिंगाला, डॉ. निधि चौधरी व डॉ. बिजेन्द्र कुमार यहित आयोजन समिति के विभिन्न सदस्य, प्रोफेसर और स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।


