जीआईपी मॉल में हुआ स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम

जीआईपी मॉल में हुआ स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम

नोएडा। सेक्टर 38ए स्थित जीआईपी मॉल में स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का आरंभ पंजाब से आए पाइप बैंड के कलाकारों ने देश भक्ति गीतों की धुनों के साथ किया।

ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट वा श्रीजा इंस्टीट्यूट फॉर परफॉर्मिंग आर्टस के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, मेरा देश रंगीला, भारत की बेटी, रंग दे बसंती, जैसी देशभक्ति से सराबोर गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गएः।

सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति में प्रसिद्ध निर्त्यांगना वा गुरु दुर्गेश्वरी सिंह महक की वंदे मातरम् प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही, नीदरलैंड से आए श्री जेनो ने वन्देमातरम की कुछ पंक्तियां सुनाकर उपस्थित सैकड़ों दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम 2 घंटे चला।

मॉल के उपाध्यक्ष माहिम सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं l कार्यक्रम में मॉल के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे।